हरियाणा में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

चंडीगढ़ (आईएएनएस) समाचार ऑनलाईन – हरियाणा के कांग्रेस नेता विकास चौधरी की फरीदाबाद में एक जिम के बाहर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। चौधरी (42) कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अशोक तंवर के करीबी माने जाते थे। जिम से बाहर आते समय उन्हें करीब से गोली मार दी गई।

इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।