कांग्रेस के हाथ से गया मिजोरम, एमएनएफ को बढ़त

नई दिल्ली: समाचार ऑनलाइन – मिजोरम विधानसभा की सभी 40 सीटों के रुझान आ गए हैं। मिजो नेशनल फ्रंट  (एमएनएफ) 25 सीटों पर आगे है। जबकि कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। आपको बता दें कि मिजो नेशनल फ्रंट बहुमत के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। वर्तमान में यहां कांग्रेस की सरकार है। 2008 से यहां कांग्रेस के पी. ललथनहवला मुख्यमंत्री के पद पर बने हुए हैं। पिछले 30 साल में मिजोरम में दो ही मुख्यमंत्री हुए हैं।

मिजोरम में इस बार 75 फीसदी मतदान हुए हैं। राज्य में बहुमत हासिल करने के लिए 21 सीटें मिलना जरूरी है। मिजोरम में कुल 209 प्रत्याशी मैदान में हैं। अभी मिजोरम में कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं।  एग्जिट पोल ने राज्य में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की बात कही थी, जो अब गलत साबित होती नज़र आ रही है। आपको बता दें कि मिजोरम पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार है।