सीबीआई विवाद : राहुल गांधी गिरफ्तार   

नई दिल्ली | समाचार ऑनलाइन– सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली स्थित जांच एजेंसी के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मार्च में शामिल हुए लेकिन मुख्यालय से कुछ दूरी पर पुलिस ने उन्हें कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों के साथ रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने राहुल एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोधी रोड पुलिस स्टेशन से निकल कर बाहर आते ही फिर से एक बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान राहुल ने कहा कि, देश का चौकीदार चोर है। राहुल ने कहा कि, पीएम ने देश के लोगों का 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डेल दिया। पीएम भाग सकते हैं, वह छिप सकते हैं लेकिन अंत में सच्चाई सामने आएगी। सीबीआई डायरेक्टर को हटाने से कोई लाभ नहीं होगा।
राहुल गांधी हिरासत में –
सीबीआई मुख्यालय के पास धरना देने के बाद राहुल गांधी ने अपनी गिरफ्तारी दी। दिल्ली पुलिस उन्हें लेकर लोधी रोड पुलिस स्टेशन गई है। वहां भारी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी मौजूद हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता राफेल डील को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के पास हिरासत में ले लिया है। राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं एवं समर्थकों के साथ सीबीआई मुख्यालय पहुंचने के लिए मार्च में शामिल हुए थे।
राहुल ने किया ट्वीट –
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पार्टी द्वारा आय़ोजित विरोध प्रदर्शन में सभी लोगों को शामिल होने की अपील की है। गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआइ में घमासान छिड़ा हुआ है। एजेंसी के दो बड़े अफसर, डायरेक्टर आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने एक दूसरे पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अहम बात ये है कि इन दोनों ने एक ही मामले में एख दूसरे पर आरोप लगाए हैं।