चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका; अजय माकन ने सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। समाचार  ऑनलाइन 

लोकसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही कांग्रेस को तब जोरदार झटका लगा जब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया है। अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद माकन को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उनके इस इस्तीफे को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने माकन के इस्तीफे का खंडन करते हुए कहा कि यह सब गलत है।

[amazon_link asins=’B0771GQF2D,B019P78DFW’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6c2ca34a-bb07-11e8-957a-f1d7a28a1c9a’]

अजय माकन हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली मामलों के प्रभारी पीसी चाको से मिले थे। चाको ने भी माकन के इस्तीफे की खबर को खारिज किया है। उन्होंने कहा, अजय माकन को स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं हैं और मेडिकल चेकअप के लिए गए हैं। वह अगले सप्ताह लौटेंगे। संभवत: वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह शायद अपना उस तरह से समय नहीं दे पाएंगे, जितना वह चाहते हैं। उनकी वापसी पर हम काम के प्रबंधन को लेकर बातचीत करेंगे, लेकिन तथ्य यह है कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है।

[amazon_link asins=’B00OFRKT1Y,B075JL8SVL’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’79116b91-bb07-11e8-8a3d-3d6e4c89b434′]

अजय माकन आम आदमी पार्टी से संभावित गठबंधन का विरोध कर रहे थे। माना जा रहा है कि उनके इस्तीफे के साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन का रास्ता साफ हो गया है। यदि दोनों दल साथ आते हैं तो फिर आम चुनाव में दिल्ली की लोकसभा सीटों पर भाजपा की राह कठिन हो जाएगी। अजय माकन दो बार लोकसभा के सांसद और तीन बार दिल्ली विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। यूपीए सरकार के दौरान उन्हें हाउसिंग मिनिस्ट्री, खेल एवं युवा मंत्रालय और गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी।