पुणे का कचरा निपटारा मोशी में करने की साजिश विफल

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  पुणे के कचरे का पिंपरी चिंचवड़ में निपटारा करने की साजिश को विधायक महेश लांडगे ने विफल बना दिया है। मोशी में नियोजित सफारी पार्क की जगह पर पुणे का कचरा डिपो बनाने की योजना को नाकाम बनाते हुए विधायक लांडगे ने सफारी पार्क साकारने की योजना को गति दी है। इस लिहाज से उन्होंने राज्य के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल से मुलाकात की। रावल ने इस मसले पर 3 सितंबर को मुंबई में बैठक बुलाई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक लांडगे ने बताया कि, पिंपरी चिंचवड मनपा के मंजूर डीपी (डेवलपमेंट प्लान) में मोशी के गट नंबर 646 स्थित सरकारी चारागाह का 33.72 हेक्टर क्षेत्र सफारी पार्क के तौर पर आरक्षित किया है। कुछ दिन पहले यह क्षेत्र पुणे मनपा ने अपने शहर के कचरे के निपटारे के लिए मांगी थी, यहां पुणे मनपा का कचरा डिपो बनाने की मांग की गई। विधायक लांडगे में इसका पुरजोर विरोध किया और यहां कचरा डिपो बनाने की साजिश को विफल बना दिया।
विधायक लांडगे की मांग के अनुसार यह जमीन सफारी पार्क के लिए पिंपरी चिंचवड़ मनपा को हस्तांतरित करने हेतु जिलाधिकारी नवलकिशोर राम ने मान्यता दी है। इसी मसले पर मंगलवार (3सितंबर) को मुंबई में पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल द्वारा बैठक बुलाई गई है। इसकी जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि, भोसरी विधानसभा क्षेत्र में एजुकेशन हब, इंडस्ट्रियल हब और सन्तपीठ क जरिये सांप्रदायिक मंच विकसित हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक प्रदर्शन केंद्र, सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज भी यहीं शुरू होने जा रहा है। अब यहां सफारी पार्क विकसित करने लर पर्यटन क्षेत्र में पिंपरी चिंचवड़ शहर का नाम विश्व के।नक्शे पर पहुंच जाएगा।