क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए खुद के अपहरण की रची साजिश

पुणे समाचार ऑनलाइन – पुणे में क्रिकेट के लिए पागलपन देखने को मिला, एक 14 वर्षीय लड़के ने खुद के अपहरण की साजिश रची। पिता ने बेटे को किक्रेट एकडमी ने नहीं डाला इसलिए बेटा सीधे विशाखापट्टनम में चला गया और अपने अपहरण की साजिश रची। यह पूरी घटना पुलिस जांच के दौरान सामने आयी है। लड़के की इस साजिश के चलते दोनों राज्य की पुलिस हैरान परेशान हो गई थी।

पुणे के सहकारनगर इलाके में 14 साल के लड़के ने 1 जनवरी को ट्यूशन जाने के बहाने घर से बाहर निकला। लेकिन जब लड़का देर रात तक नहीं आया तो माता पिता परेशान हो गए। इस दौरान लड़के के पिता को फोन पर इंग्लिश में मैसेज आया। अगर आपको आपका बेटा चाहिए तो विशाखापट्टनम में आ जाओ। बेटे के अपहरण की बात ध्यान में आते ही घरवालों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुणे पुलिस ने इस बात को गंभीरता से लेते हुए सभी को अलर्ट कर दिया था।

विशाखापट्टनम पुलिस को भी इस बारे में जानकारी दे दी थी। जिसके चलते वहां की पुलिस भी लड़के ढूंढने में जुट गई थी। सहकारनगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शेवाले ने लड़का का फोटो और जानकारी भेज विशाखापट्टनम को भेज दी थी। पुलिस ने लड़के के पास मोबाइल के टॉवर लोकेशन की जांच की, लड़का विशाखापट्टनम में होने की पुष्ठि होने के बाद वहां की पुलिस को खबर की गई।

विखाशापट्टनम पुलिस ने लड़के को स्टेशन से हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान लड़के ने बताया कि क्रिकेट एकडमी में एडमिशन नहीं करवाया इसलिए अपहरण की साजिश रची थी। यह सुनकर पुलिस भी हैरान रह गए। विशाखापट्टनम पुलिस ने लड़के को पुणे की सहकारनगर पुलिस के हवाले कर दिया।