कंटेनर ने दिया रिक्शा को भीषण टक्कर, 6 की मौत, 4 घायल

वर्धा | समाचार ऑनलाइन

तेज रफ्तार कंटेनर ने रिक्शा को जोरदार टक्कर देने से भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। कंटेनर के सामने का टायर फूटने से यह दुर्घटना होने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। हिंगणघाट स्थित राष्ट्रीय महामार्ग 7 पर येरला शिवार में वर्धा नदी के पुल पर यह भीषण सड़क दुर्घटना हुई।

पुणे : राजस्व विभाग द्वारा जब्त किए रेत के 9 ट्रक चोरी 

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’eb7eb6d6-c60b-11e8-bf39-adb29f43f84b’]हैदराबाद मार्ग पर येरला फाटा से सटे वर्धा नदी के पुल के पास यह घटना घटी। इस दुर्घटना में नितीन कंगाले (30), यमुना कंगाले (55), हरिभाऊ ठमके (58), ज्ञानेश्वर रामाजी कुंभरे (55), श्रावण बापूराव आलाम (65), वच्छला श्रावण आलाम (55) की मौत हुई है। बंडु मडावी (55), वच्छला बंडू मडावी (50),  नानाजी पुरके (50), जानराव कंगाले (60) गंभीर रुप से घायल हुए हैं।

[amazon_link asins=’B00MIFIKO8,B00BSE5WQ4,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’fa433b57-c60b-11e8-882a-eb7f2cfd9212′]

घायलों को इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भरती किया गया है। इस स्थान में दुर्घटना हुई है, वहां सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

विद्यापन