मुंबई, 24 मई : मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों में कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है. उसके बावजूद पश्चिम महाराष्ट्र, कोंकण और मराठवाड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। इन क्षेत्रों में संक्रमण की रेट 20 से 30 फीसदी है।
दूसरी लहर की शुरुआत में मुंबई, पुणे सही बड़े शहरों में तेज़ी से फैला कोरोना अब राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में फ़ैल गया है। पश्चिम महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह सोलापुर और सांगली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक 13 % मरीज बढे है। इसी तरह सतारा में ८ और कोल्हापुर में 10 फीसदी बढ़ा है।
कोंकण में कोरोना तेज़ी से फैला है। सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में पिछले सप्ताह की तुलना में 10 फीसदी मरीजों की संख्या बड़ी है। मराठवाड़ा के उस्मानाबाद में सबसे अधिक यानी 11% मरीज बढे है। बीड़ में 9, औरंगाबाद और परभणी में 6% तक बढ़ा है।
अमरावती ग्रामीण में फिर से बढ़ी मरीजों की संख्या
अमरावती में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ गए है। सप्ताह भर में मरीजों की संख्या में 15% बढ़ोतरी हुई है। जबकि मृतकों की संख्या में 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
कोरोना की पहली लहर में सतारा, सांगली, कोल्हापुर में करीब 10 हज़ार लोग संक्रमित हुए थे ,. दूसरी लहर में क्रमशः 109, 48 और 58 प्रतिशत मरीज बढ़ गए है। सोलापुर में पहली लहर में साढ़े 7 हज़ार केस थे जो दूसरी लहर में 157% बढ़ गई है।
रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में क्रमशः 3000 हज़ार और 1300 केस थे दूसरी लहर में इसमें 250% की बढ़ोतरी हुई है। मराठवाड़ा में पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में 264% मरीज बढ़ गए है। इसमें जालना, परभणी, हिंगोली जिले भी शामिल है।
कोल्हापुर में मौत का आंकड़ा बढ़ा
कोल्हापुर में मौत का आंकड़ा 53% बढ़ गया है। एक सप्ताह में कोल्हापुर ग्रामीण में 844 लोगों की मौत हुई है। बीड़ में 24%, सोलापुर में 20%, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में 16%, औरंगाबाद में 15% मृत्यु दर बढ़ गई है। राज्य में भी मृत्यु दर 1. 50 से बढ़कर 1. 56 % तक हो गया है।
संक्रमण के मामले में सतारा सबसे अधिक
राज्य में कोरोना संक्रमितों की सबसे अधिक संख्या सतारा 32% है। इसके साथ ही परभणी में 27 %, उस्मानाबाद 26 % , रत्नागिरी 22%, सिंधुदुर्ग 24% और सांगली में 21% है।
देश में मरीजों की संख्या घटी लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ा
देश में मरीजों की संख्या लगातार सातवे दिन तीन लाख के अंदर आई है। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 40 हज़ार नए कोरोना मरीज मिले है। जबकि 3741 लोगों की मौत हो गई।
राज्य में 26,672 नए मरीज
पिछले 24 घंटे में राज्य में 26672 नए कोरोना मरीज मिले है। दिनभर में मुंबई में 1427, रायगढ़ में 750, पुणे 786, पुणे जिला 1644, पिंपरी चिंचवड़ 627, नगर 1716, नाशिक 425, सतारा 2008, सोलापुर 1548, रत्नागिरी 920, अमरावती में 872, नागपुर में 326, नागपुर जिला 671 मरीज मिले है। राज्य में 3 लाख 48 मरीजों का उपचार चल रहा है।