पुणे जिले में कोरोनाग्रस्तों का आंकड़ा 7 लाख पार

24 घँटे में 12, 836 नए मामले; 11 हजार 723 लोग हुए महामारी मुक्त
पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर 12 हजार 836 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 100 मौतें दर्ज हुई हैं। राहत की बात यह है कि इन 24 घँटों में 11 हजार 723 लोग कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। रविवार को जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख 9 हजार 769 तक पहुंच गया है, जिसमें से 5 लाख 98 हजार 182 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में एक लाख हजार 367 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 11 हजार 220 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।
पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.58 फीसदी और रिकवरी रेट 84.28 फीसद दर्ज हुआ है। अगर बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां पर आज संक्रमितों का आंकड़ा 9 लाख 85 हजार 657 तक पहुंच गया है। अब तक 8 लाख 32 हजार 767 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में अब तक कुल 58 लाख 66 हजार 203 लोगों की टेस्ट की गई है। फिलहाल एक लाख 33 हजार 605 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 19 हजार 285 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 84.49 फीसदी व डेथ रेट 1.96 फीसदी दर्ज हुआ है।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 17 हजार 191 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 12 हजार 836 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1413, सोलापुर में 1389, सांगली में 962 और कोल्हापुर जिले में 591 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 13वहजार 565 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 723, सातारा जिले के 661, सोलापुर जिले के 542, सांगली जिले के 363 और कोल्हापुर जिले के 276 मरीज शामिल हैं।
पुणे से सटे सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार 520 हो गया है। इसमें से 66 हजार 242 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2009 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 12 हजार 269 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 78 हजार 377 हो गई है। इसमें से 65 हजार 201 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2270 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 10 हजार 906 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 60 हजार 265 हो गया है। इसमें से 51 हजार 737 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1918 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 6610 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 56 हजार 726 संक्रमितों में 1868 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 51 हजार 405 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 3453 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।