कॉसमॉस बैंक साइबर हमला मामले में दो गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी

पुणे समाचार ऑनलाइन

कॉसमॉस बैंक के साइबर हमला मामले में पुणे पुलिस ने दो हैकर्स को गिरफ्तार किया है और पांच लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस बाकी पांच लोगों की तलाश कर रही है। पुणे के गणेशखिंड रोड पर स्थित कॉसमॉस बैंक का सर्वर हैक कर साइबर हमला द्वारा 94 करोड़ 42 लाख रुपए चोरी करने की घटना 11 अगस्त को घटी थी। यह मामला चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था. पुणे पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने आज दोपहर 12 बजे के करीब दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पांच और लोगों के नाम सामने आए हैं।
[amazon_link asins=’B01BKEZYBY,B07B6SN496′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82db10dd-b5db-11e8-b328-cd74edd7ad25′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार फहीम महफूज शेख (27) को भिवंडी और फहीम अजीम खान (30) को औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों आरोपियों को पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट में पेश किया गया था, कोर्ट ने सात दिनों की पुलिस कस्टडी सुनायी है। पुलिस ने आरोपियों के पास 3.55 लाख रुपए जब्त किए हैं। इन सभी आरोपियों ने मिलकर डेबिट कार्ड क्लोनिंग के जरिए कोल्हापुर के एटीएम से पैसे निकालने की बात सामने आयी है।

हैकर्स द्वारा 11 अगस्त को दोपहर 3 से रात 10 बजे के करीब सर्वर हैकर कर वीजा और रुपी डेबिट कार्ड की जानकारी चोरी कर ली गई थी। वीजा कार्ड का 12 हजार बार ट्रांजेक्शन किया गया था और 78 करोड़ रुपए की रकम भारत से बाहर ट्रांसफर किया गया था। साथ ही रुपी कार्ड का 2849 बार ट्रांजेक्शन कर भारत में 2.5 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे। 13 अगस्त की सुबह 11.30 बजे 13.92 करोड़ रुपए हांगकांग बैंक में स्फीट ट्रांसजेक्शन द्वारा किए गए थे।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8a677045-b5db-11e8-af6c-4f7b34d44110′]

पुलिस ने इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी पांच  की खोज पुलिस कर रही है।