महिला पुलिसकर्मी भी असुरक्षित, थाने में सहकर्मी ने की छेड़खानी

समाचार ऑनलाइन
पुणे के मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन में महिला पुलिस कर्मचारी के साथ उसके ही सहकर्मी द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सहकर्मी द्वारा छेड़खानी किए जाने से साफ जाहिर होता कि पुलिस विभाग में काम करनेवाली महिला पुलिस कर्मचारी भी खुद ऑफिस परिसर में सुरक्षित महसूस नहीं करती है। इस मामले में महिला पुलिस सिपाही ने पुलिस हवालदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। यह मामला मार्केटयार्ड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।[amazon_link asins=’B079GSN32S’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’466bcab4-81f5-11e8-b5a6-7dd248eac7ab’]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 6 जुलाई की रात 2.44 बजे के करीब घटी। महिला पुलिस कर्मचारी की नाईट ड्युटी थी, ठाणे अमलदार राजेंद्र सीताराम मोरे ड्युटी करने के दौरान अपनी कुर्सी पर न बैठते हुए सीसीटीएनएस कुर्सी में जाकर बैठा, जहां पर महिला पुलिस कर्मचारी काम कर रही थी। वहां बैठकर महिला के साथ अश्लील बातें करने लगे और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे। महिला पुलिस कर्मचारी ने उनके इस हरकत से परेशान होकर जाने की कोशिश की तो पुलिस हवालदार ने अपना पैर अड़ाकर महिला को जाने से रोका और उनके साथ छेड़खानी करने लगे। महिला ने उनकी इस हरकत से परेशान होकर वरिष्ठों को इस बात की जानकारी दी और पुलिस हवालदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।