पागल कुत्ते ने पुलिस आयुक्तालय में मचाया आतंक, 6 को काटा

पुणे समाचार आॅनलाइन

पुलिस आयुक्तालय में एक पागल कुत्ते ने कम से कम 6 लोगों को अपना शिकार बनाया। आखिरकार गुरुवार शाम किसी तरह उसे पकड़ा जा सका। कुत्ते ने अपराध शाखा के एक सहायक पुलिस निरीक्षक सहित 6 लोगों को काट लिया था। दरअसल, पुलिस आयुक्तालय में मौजूद कैंटीन के आसपास कई कुत्ते जमा रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से एक पागल कुत्ता यहाँ घुस आया था। जो भी उसके सामने आता, वो उसे निशाना बना लेता था। गुरुवार को उसने एक के बाद के इस तरह करीब 6 लोगों को अपना शिकार बनाया।

सहायक पुलिस निरीक्षक को कुत्ते द्वारा काटे जाने के बाद आयुक्तालय में हडकंप मच गया। उन्हें तुरंत ससून अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद कुत्ते ने कैंटीन के पास दो लोगों पर हमला बोला और काम के सिलसिले में पुलिस आयुक्तालय आये तीन अन्य लोगों को भी काटा। तब कहीं जाकर डॉग कैचर को बुलाया और वो कुत्ते को किसी तरह पकड़कर वहां से ले गया। अपराध शाखा के डकैती विरोधी विभाग के पुलिस नाइक ठाकरे ने प्रकाश निंबालकर को कुत्ते को पकड़ने के लिए बुलाया था।