प्यार में पागल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

विरार/समाचार ऑनलाइन

शादी के 10 साल बाद प्रेम में पागल हुई पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली। रिश्तों में विश्वासघात की यह कहानी उस वक़्त सामने आई जब किराए के हत्यारे योगेश के शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। पेट्रोलिंग पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार रात तीन बजे के आसपास पश्चिम विरार के रानपाड़ा इलाके से उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

[amazon_link asins=’B06W5215BB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’404e461e-9284-11e8-a26d-6be43757f258′]

पुलिस के अनुसार, योगेश एमबी इस्टेट में अपनी पत्नी अश्विनी और दो बच्चों के साथ रहते थे। दोनों की दस साल पहले शादी हुई थी। उनकी जिंदगी सामान्य चल रही थी कि अश्विनी को राज अर्जुन नामक युवक से प्रेम हो गया। जिसके चलते योगेश और अश्विनी में आये दिन झगड़े होने लगे। इन सब से तंग आकर अश्विनी ने योगेश को रास्ते से हटाने का फैसला लिया। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर फैय्याज और जावेद नामक अपराधियों को योगेश को मारने के लिए ढाई लाख रुपए की सुपारी दी।

तय प्लान के तहत दोनों हत्यारे योगेश के घर पहुंचे और ओढ़नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों अपने एक्टिवा (एमएच 48, आर 12) पर योगेश की लाश लेकर रात तीन बजे के आसपास रानपाड़ा पहुंचे, इसी दौरान पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों की नज़र दोनों पर पड़ी। पुलिस ने जब लाश के बारे में पूछा तो दोनों ने पूरी कहानी बयां कर दी। दोनों हत्यारे राज अर्जुन के दोस्त है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। योगेश और अश्विनी के 10 और 8 साल के दो बेटे हैं।