कलमेश्वर-सावनेर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, पांच की मौत 

नागपुर। समाचार ऑनलाइन

मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला व एक पुरुष शामिल  

मोहर्रम के अवसर पर दर्गा जा रहे भक्तों के रिक्शा को तेजी से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।  इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। यह दुर्घटना आज दोपहर चार बजे नागपुर जिले के कलमेश्वर-सावनेर मार्ग पर वरोडा परिसर में घटी।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’44085bbc-bcde-11e8-bb9b-b76336fc6bc3′]

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, मोहर्रम के अवसर पर नागपुर के ताजबाग परिसर से कई भक्त रिक्शा से चाँदशाह दर्गा में जा रहे थे।  इस दौरान कलमेश्वर – सावनेर मार्ग पर वरोडा परिसर के पोल्ट्री फार्म के पास सावनेर में कलमेश्वर की ओर जा रही हाई स्पीड ट्रक ने भक्तों से भरी रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।  इस भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  वही घायलों को नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को कलमेश्वर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।  मृतकों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पायी है।  पंजीकरण का काम शुरू है। घटना की जानकारी मिलते ही कलमेश्वर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।  मृतकों में कुछ नागपुर और हैदराबाद के रहने वाले है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[amazon_link asins=’B078GLXMDY,B01BKJ1U62′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5c78eb9f-bcde-11e8-b2ee-b905253893ba’]