दानवे की चेतावनी, कहा अजित पवार कभी भी हो सकते हैं गिरफ्तार

पिंपरी। संवाददाता – लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा द्वारा शनिवार को प्राधिकरण स्थित मदनलाल धींगरा मैदान में ‘अटल संकल्प- 2019’ महासम्मेलन के जरिये पिंपरी चिंचवड शहर से चुनाव का बिगुल फूंका गया। शिवसेना के कब्जेवाले मावल व शिरूर लोकसभा चुनाव क्षेत्र में आयोजित इस महासम्मेलन में जहां मुख्यमंत्री देनेन्द्र फडवणीस ने शिवसेना को प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करनेवाले ही मावल और शिरूर से सांसद चुने जाएंगे, यह चेतावनी दी। वहीँ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहब दानवे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस को चेताया कि, सिंचाई घोटाले में लिप्त अजीत पवार के दरवाजे तक पुलिस पहुँच चुकी है, उन्हें किसी भी क्षण गिरफ्तार किया जा सकता है।
दानवे ने कहा कि, भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। इसके विपरीत कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस के कार्यकाल में टूजी से लेकर सिंचाई तक हर क्षेत्र में घोटाले किये गए। सिंचाई घोटाले में आरोपी रहे पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के दरवाजे तक पुलिस पहुँच गई है, उन्हें इस मामले में कभी कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अब वही कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस मिलकर भाजपा सरकार के खिलाफ अलग- अलग यात्रा निकाल रहे हैं। इसका कोई असर भाजपा पर नहीं हुआ न होगा। उलटे जहाँ- जहाँ से इनकी यात्रा निकली वहां- वहां के स्थानीय निकायों में भाजपा की सत्ता आयी। पूरे महाराष्ट्र में भाजपा नंबर 1 की पार्टी साबित हुई है। दानवे ने यह आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों ने राज्य में जातीय तनाव निर्माण करने की कोशिश भी की।