Datta Sagare | वसुमति सेवाभावी संस्था की ओर से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे का गौरव

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – समाज के लिए योगदान देने के चलते राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष दत्ता सागरे (Datta Sagare) को वसुमति सेवाभावी संस्था द्वारा (Vasumati Sevabhavi Sanstha) पद्मश्री डॉ. शरद मोरेश्वर हर्डीकर के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय आढाव, शिवाजीराव मानकर, ज्योति विजय आढाव उपस्थित थे। (Pune News)

सागरे ने अमरिका में सेंट होजेस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने में सक्रिय सहभाग लिया था। जरूरतमंद रक्तदाताओं को सहयोग, अब तक 108 बार रक्तदार किया है। कोरोना संकट में हर रोज 700 देवदासी महिलाओं को तीन महिनों तक एक समय का भोजन दिया था। पुणे महानगरपालिका में पूर्व विपक्ष नेता की जिम्मेदारी निभाई है। पार्षद के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। शहर का सब से बड़ा अस्पताल ससून अस्पताल में ब्लड बैंक द्वारा 1 लाख 80 हजार रक्त की बोतलें संकलित कर जरूरतमदों को मुफ्त में वितरित किया है। गणेशोत्सव के दौरान तुलसी बाग में आग लगी हुई थी। उस समय अपनी जान की पर्वा किए बगैर दो छोटे बच्चों को बचाया था। बच्चों को बचाते समय सागरे के हाथ भी 30 प्रतिशत जले हुए थे। ऐसी मानव सेवा कर रहे सागरे का सम्मान वसुमति संस्था द्वारा होना यह संस्था को ऊर्जा देनेवाली बात है।

सम्मान स्वीकारने के पश्चात सागरे ने कहा कि मैं समाज के हर एक घटक के लिए कार्य कर सकता हूं यह मेरे लिए भाग्य की बात है। इस से आगे भी मुझे समाज की सेवा करने का अवसर मिले और हर एक जरूरतमंद तक मेरी सेवा पहुंचे यही इच्छा जताता हूं। संस्था ने मेरा जो गौरव किया है उसके लिए मैं उनका सदैव ऋणी रहूंगा।