Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति मंदिर में जल्लोष के साथ मनाया गया रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा समारोह;

ट्रस्ट द्वारा मुख्य छह मंदिरों को प्रदान की गई सम्मान की थालियां

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | हिंदूस्तान का पहला सार्वजनिक गणपति ‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति मंदिर’में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Pran Pratishtha) जल्लोष एवं भक्तीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। रामरक्षा स्तोत्र पठण, रामनाम जाप, महाआरती के साथ श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी ट्रस्टद्वारा शहर के छह प्रमुख राम मंदिरों में सम्मान की थालियां प्रदान की गई।

ज्ञात हो कि, सोमवार को अयोध्या में प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके उपलक्ष्य में श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्टद्वारा रविवार से मंगलवार तक तीन दिन विविध धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया था। सोमवार सुबह छह बजे से मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र पठण, रामनाम जाप किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे कारसेवक संजय गोखले की प्रमुख उपस्थिति में आरती की गई। दोपहर साढ़े बारह बजे प्रभू श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होते की मंदिर के समक्ष श्री समर्थ पथक द्वारा ढोल वादन किया गया। ढोल ताशा की ध्वनि से पूरा परिसर गूंज उठा।

ट्रस्टद्वारा तुलसीबाग राम मंदिर, रहालकर राम मंदिर, पुणे विद्यार्थी गृह, काटे राम मंदिर, जोशी राम मंदिर तथा कालाराम मंदिर को सम्मान की थालियां प्रदान की गई। शाम को मंदिर में दिपोत्सव का आयोजन किया गया था। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुनील देवधर, विवेक मटकरी, प्रशांत यादव तथा एड. शरद चंद्रचूड के हाथों महाआरती संपन्न हुई। ट्रस्ट द्वारा अयोध्या का राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह लाइव देखने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी।

‘‘अयोध्या में प्रभू श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होना यह समूचे देश के करोड़ों भक्तों के लिए आनंद की बात है। यही आनंद दोगुना हो और शहर के प्रमुख श्री राम मंदिरों को सम्मान की थालियां प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। ‘श्रीमंत भाऊसाहब रंगारी गणपति ट्रस्ट’द्वारा इन कार्यक्रमों का आयोजन कर सकें यह संतोषपूर्ण बात है।

पुनीत बालन Punit Balan
(न्यासी एवं उत्सवप्रमुख, श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट)

Pune Mundhwa Police | पारिवारिक कलह के चलते युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास; मुंढवा पुलिस की सतर्कता के कारण बची जान (Video)