Pune Mundhwa Police | पारिवारिक कलह के चलते युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास; मुंढवा पुलिस की सतर्कता के कारण बची जान (Video)

पुणे : पुणे समाचार Pune Mundhwa Police | पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की। (Attempt To Suicide) सौभाग्यवश मुंढवा पुलिस को समय पर इसकी जानकारी मिली जिस कारण उन्होंने युवक का मन परिवर्तन कर जान बचाई। यह घटना मुंढवा पुलिस थाने की सीमा में घोरपडी स्थित कवडे रोड परिसर में रविवार २१ जनवरी की सुबह रात दस बजे हुई। पुलिस ने बताया कि, विजय भाऊ पासलकर (उम्र-36) ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

मुंढवा पुलिस थाने के घोरपडी बिट मार्शल प्रवीण होलकर व जगदीश महानवर कर्तव्य पर थे तब नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली कि, डायल 112 पर निगडेनगर, लेन नं. 7 फ्लैट नं. 28 घोरपडी में एक व्यक्ति आत्महत्या की कोशिश कर रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बिट मर्शल होलकर तथा महानवर ने तत्काल वहां जाकर विजय पासलकर को पकड़ा और चौकी लाया।

पुलिस विजय पासलकर से आत्महत्या करने की कोशिश की वजह पूछी तब उसने बताया की, पारिवारिक संपत्ति में विवाद शुरू होने के कारण मुझे काफी तकलीफ हो रही है। इसलिए आत्महत्या के अलावा
दूसरा विकल्प नहीं है।
इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोळकोटगी (Sr PI Mahesh Bolkotgi) को दे दी गई। उन्होंने परिस्थिति की गंभीरता को देखते हुए पासलकर के रिश्तेदारों से संपर्क कर उन्हें समझाया। तब विजय पासलकर ने चैन की सांस ली। पासलकर का मन परिवर्तन हुआ। उसने
आत्महत्या नहीं करूंगा ऐसी बात पुलिस को लिखकर दी।
मुंढवा पुलिस ने जानकारी मिलते ही तत्काल मदत कर पासलकर को समझाया। इसलिए पासलकर का मन परिवर्तन हुआ। इस से नागरिकों द्वारा सराहना हो रही है।

यह कार्य पुलिस आयुक्त रितेश कुमार, सह पुलिस आयुक्त (अति. कार्य.) रामनाथ पोकले, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्व प्रादेशिक विभाग) रंजनकुमार शर्मा, पुलिस उपायुक्त (Zone-5) आर राजा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश बोलकोटगी की सूचना के अनुसार सहायक पुलिस निरीक्षक रासकर, पुलिस अंमलदार प्रवीण होलकर, जगदीश महानवर ने किया।