मुंबई स्थित दादर की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 10 साल की लड़की की मौत

मुंबई : समाचार ऑनलाईन  –  मुंबई के दादार की एक बिल्डिंग में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। इस बिल्डिंग में लगी आग इतनी भीषण थी कि एक बच्ची उसी आग में फंस गई। इस घटना में  लड़की के मौत की खबर सामने आई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आग बुझाने का काम जारी है।
जानकारी के अनुसार मुंगई दादर (पश्चिम) के दादर पुलिस स्टेशन कंपाउंड की एक इमारत में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किंट के कारण लगी है। बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि इमारत में रह रहे कुछ लोग फंस गए। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस  और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से वहां रह रहे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान एक दस साल की लड़की आग की चपेट में आ गई। और उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने लड़की को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। आग बुझाने का काम अभी भी जारी है।