जोरों शोरों से मनाया गया डेक्कन क्वीन का 89 वां जन्मदिन

पुणे : पुणे समाचार

पुणे रेलवे स्टेशन में आज डेक्कन क्वीन ट्रेन का 89 वां जन्मदिन मनाया गया। सुबह 7.05 मिनट पर केक काटकर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने सेलिब्रेट किया। साथ ही गाड़ी के इंजिन के पास केक रहकर और मोमबत्ती जलाकर केक काटा गया और ड्राइवर को भी बधाई दी गई।

पुणे रेलवे के डीआरएम मिलिंद देऊस्कर ने डेक्कन क्वीन के यात्रियों को गुलाब का फूल देकर हार्दिक बधाई दी। डेक्कन क्वीन के सबसे लास्ट डिब्बे को सजाया गया था। यात्रियों ने भी दिल से डेक्कन क्वीन ट्रेन का बर्थडे सेलिब्रेट किया।