तेज रफ्तार ने ली युवक की जान

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के खड़की के इलाके में तेज रफ्तार ने 22 वर्षीया युवक की जान ले ली। यह घटना देर रात 11.30 बजे के करीब घटी।इस घटना में रोहित काची नामक युवक की मौत हो गई।

युवक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से घर जा रहा था। बाइक एक बड़े से बरगद पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस को घटना जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर दाखिल हुई, रोहित को खड़की कन्टोन्मेंट हॉस्पिटल भरती किया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।