दीपिका-रणवीर की शादी में मोबाइल फोन होगा बैन!

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इसी साल 20 नवंबर को होने वाली है। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो शहर में होगी। लेकिन खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका की शादी में मेहमानों को फोन लाने की परमिशन नहीं होगी। दोनों अपनी शादी के लिए निजता को बनाए रखने की कोशिश में लगे हुए हैं।
उन्होंने मेहमानों से अपने मोबाइल फोन समारोह में न लाने की अपील की है। दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग होने से शादी में कम लोगों के शामिल होने और वहां मौजूद सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने की बातों को ध्यान में रखते हुए ये अपील की गई है। संभव है कि दोनों आखिर में अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरों को खुद सोशल मीडिया पर शेयर करें। इससे पहले तक वो इस मौके की निजता बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये कदम उनकी गोपनीयता को बनाए रखने में मदद करेगा।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह काफी अरसे से रिलेशनशिप में हैं। शादी की चर्चा ने उस वक्त जोर पकड़ा जब इस साल यानी 2018 की शुरुआत में उनकी सगाई की खबरें आईं। तभी से कयास लगाए जाने लगे कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दीपिका और रणवीर की सगाई श्रीलंका में हुई थी। उस वक्त दोनों वहां छुट्टियां मनाने गए थे।