विवादों में घिरी ‘नमस्ते इंग्लैंड’

मुंबई। समाचार ऑनलाइन
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ विवादों में घिर गई है। दरअसल 15 अगस्त के मौके पर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। इस दौरान दो पोस्टर रिलीज किए गए। लेकिन अब यही पोस्टर विवादों में घिर गया है। इस पोस्टर में परिणीति और अर्जुन तो दिखाई दे ही रहे हैं लेकिन उन दोनों के साथ पोस्टर के बैकग्राउंड में भारत का नक्शा भी दिखाया गया है। पोस्टर में अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे यूनियन जैक के डिजाइन वाली टी-शर्ट पहनी हुई है।
[amazon_link asins=’B075KDK57C,B07G3XM21W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’af332488-a150-11e8-b358-63405c320dc5′]
पोस्टर के बैकग्राउंड में भारत का जो नक्शा दिखाया गया है वो गलत है। पोस्टर में दिखाए गए भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। हालांकि, इस बारे में फिल्म निर्माताओं की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। अर्जुन और परिणीति की ये फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
बता दें कि, भारतीय कानून के मुताबिक देश का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नेशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा ये एक क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध भी है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के विवाद हैं और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है।