नासिक में बदमाशों ने वाहनों में की तोड़फोड़

आसपास के घरों में पत्थर भी फेंके

नाशिक/ समाचार ऑनलाइन

पंचवटी सीतागुंफा रोड पर शिवाजी चौक परिसर रास्ते पर खड़ी 4 फोरव्हीलर वाहनों की तोड़फोड़ करने की घटना सामने आयी है। यह घटना शुक्रवार तड़के घटी। अज्ञात द्वारा वाहनों की तोड़फोड़ कर परिसर में दहशत फैलाने की कोशिस करने की बात सामने आयी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अज्ञात द्वारा वाहन की तोड़फोड़ कर कई घरों में पत्थर फेंकी गयी। घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी।

मिली जानकारी के अनुसार, शिवाजी चौक परिसर के रास्ते पर शुक्रवार रात को कई लोगों ने अपना वाहन पार्क किया था। देर रात तीन बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने रास्ते पर पार्क की हुई 4 वाहनों की पत्थर मार कर कांच फोड़ दी। बाद में आसपास के घरों में पत्थर भी फेंके। वाहनों में मारुती 800 (एम एच 15 ए एस 1930, मारुती ओमनी कार क्रमांक (एम एच 15 ए एस 6338), मारुती अल्टो कार (एम एच 15 डी एम 7454) और अन्य एक ऐसे चार वाहन शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही समजतात पंचवटी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मधुकर अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद कार मालिकों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज़ कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।