Devendra Fadnavis Visit Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी ट्रस्ट के लाडले बाप्पा का दर्शन किया, की आरती

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाइन – Devendra Fadnavis Visit Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati | महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हिंदुस्तान के पहले सार्वजनिक गणपति श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति ट्रस्ट का दौरा कर लाडले बाप्पा के दर्शन कर आरती की. इस मौके पर ट्रस्ट के ट्रस्टी उत्सव प्रमुख पुनीत दादा बालन के साथ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे.(Devendra Fadnavis Visit Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati)

इस मौके पर देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से संवाद किया. उन्होंने कहा कि, गणेशोत्सव की शुरुआत पुणे से हुई है. मैंने बाप्पा से सभी विघ्न दूर करने की प्रार्थना की है. फडणवीस के साथ पूर्व महापौर मुरलीधर मोहोल, भाजपा के पूर्व शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.(Devendra Fadnavis Visit Shrimant Bhausaheb Rangari Ganpati)