दिनेश गुंडुराव होंगे कर्नाटक कांग्रेस के नए अध्यक्ष

बेंगलुरु। समाचार ऑनलाइन
दिनेश गुंडुराव कर्नाटक कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिनेश गुंडुराव को पार्टी की कर्नाटक इकाई का अध्यक्ष और ईश्वर खांडरे को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुंडुराव विधायक हैं और अब तक कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे। वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।[amazon_link asins=’B01FXJI1OY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’82797a4d-7f8f-11e8-a797-136c192678b8′]

पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने यहजानकारी दी। इससे पहले जी परमेश्वर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का उत्तरादायित्व निभा रहे थे। कांग्रेस-जेडीएस सरकार में उनके उप मुख्यमंत्री बनने के बाद नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।

गहलोत ने कहा, ‘जी परमेश्वर ने आठ साल तक कर्नाटक में सफलतापूर्वक पार्टी का नेतृत्व किया। कांग्रेस पार्टी उनकी कड़ी मेहनत की सराहना करती है।’