आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख को मारी गोली

फिरोजाबाद। समाचार ऑनलाइन 

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीती रात को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महानगर पर्यावरण प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने दयालनगर निवासी संदीप शर्मा (32) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र शर्मा को उस वक्त गोली मारी, जब वो खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे। गोली लगने से घायल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण निजी अस्पताल ले गए जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात भोजन के बाद शर्मा टहलने निकले थे। पवन मेडिकल वाली गली में जैसे ही घर की ओर मुड़े तभी पीछे से सफेद कलर की अपाचे सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। गोली संदीप के पीठ में धंस गई। वो मौके पर गिर गए।फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। घायल संदीप को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण प्राइवेट यूनिटी अस्पताल ले गए। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

[amazon_link asins=’B0728GFX26′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4a6748d8-7f89-11e8-bd49-550a6c540605′]

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह व सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह कई थानों का फोर्स ही मौके पर पहुंच गया। पुलिस हत्या किसने और क्यों की ? इसका कारण ख्रोजने में जुट गई है।भाजपा विधायक मनीष असीजा एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक आर्येंद्र सहित काफी पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। वहीं आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने जाम लगाने का प्रयास किया।