दांत के ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत, डॉक्टर दंपति फरार

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – दांत का ऑपरेशन करने के दौरान पिंपरी-चिंचवड़ की एक युवती की मौत होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मृतक युवती का नाम धनश्री जाधव (उम्र 19 वर्ष) है। दांत के ऑपरेशन के दौरान काफी सारा खून बह जाने के कारण धनश्री की मौत होने की जानकारी मिल रही है। इस घटना के बाद से डॉक्टर दंपति फरार है।

आयुर्वेद हॉस्पिटल और स्टर्लिंग हॉस्पिटल में यह चौंकाने वाली घटना घटी है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर दंपति पाटिल घटना के बाद से फरार है। घटना के बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने दंत चिकित्सालय को सील कर दिया है। धनश्री के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के परिजनों ने डॉक्टर दंपति के खिलाफ कार्रवाई की माग की है।