सात घंटे की सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने इस ‘एकलव्य’ को दिया अंगूठा

मुंबई | समाचार ऑनलाइन

मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल के डॉक्टरों ने नौ महीने के एक ऐसे बच्चे का सफल ऑपरेशन किया है, जिसके हाथ में चार नहीं बल्कि साढ़े सात उंगलियां थीं। डॉक्टरों ने साढ़े तीन उंगलियां हटाकर उनकी जगह एक अंगूठा लगाया है। डॉक्टरों ने बच्चे का नाम एकलव्य रखा है। दरअसल, पौराणिक कथाओं के अनुसार एकलव्य ने गुरु द्रोण को गुरुदक्षिणा में अपना अंगूठा भेंट किया था और इस मामले में डॉक्टरों ने बच्चे को अंगूठा दिया। इसलिए उसका नाम भी एकलव्य रखा गया है।

सबसे अच्छी बात ये है कि अस्पताल ने इस ऑपरेशन के लिए कोई फीस नहीं ली। बच्चा मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी है और उसके माता-पिता सर्जरी के लिए उसे मुंबई लेकर आये थे। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा मिरर हैंड से पीड़ित था, जिसे उलनार डिमेलिया भी कहा जाता है। ऐसे हाथ वाले बहुत कम लोग होते हैं, दुनिया भर में इस तरह के केवल 100 मामले सामने आये हैं।

[amazon_link asins=’B07BP8Z4NY,B00TOC6MJI’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’90772487-962a-11e8-b52a-0b93fae2ad20′]

ऑपरेशन में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉक्टर रजत कपूर ने कहा कि लोगों के हाथों में अतिरिक्त उंगली होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन सात उंगलियां बहुत कम देखने को मिलती हैं। अपने अब तक के करियर में मैंने ऐसा पहला मामला देखा है, लिहाजा यह बेहद मुश्किल काम था। करीब सात घंटे की सर्जरी के बाद हमने बच्चे के साथ से साढ़े तीन उंगलियों को हटाकर उसे एक अंगूठा दिया।

ड्रॉक्टर के अनुसार, ऐसी सभी उंगलियां काम नहीं करती हैं, इसलिए सर्जरी के द्वारा उन्हें अलग करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं रह जाता है। अंगूठे के अभाव में कई तरह की परेशानियां सामने आती हैं, जैसे कि लिखने या कुछ पकड़ने में मुश्किल होना आदि। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने अतिरिक्त उंगलियों को निकलकर एक अंगूठा लगाया है।

मरीज की उम्र – नौ महीने

सर्जरी में लगा समय – सात घंटे

सर्जरी में हटाई गईं उंगलियां – 3.5

क्या है मिरर हैंड?

मिरर हैंड में बच्चे के हाथ में अंगूठा नहीं होता और सात या आठ उंगलियां होती हैं। उन उंगलियों में से कोई भी ऊँगली सही ढंग से काम नहीं कर पाती। इसके अलावा हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करने पर दर्द भी होता है।

इनके साथ भी है कुछ ऐसा

ऋतिक रोशन के हाथ में एक अतिरिक्त अंगूठा है। इसी तरह अभिनेत्री जेम्मा आर्टरटन की दो अतिरिक्त उंगलियां थीं। वेस्ट इंडियन क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स के दोनों हाथों में अतिरिक्त उंगलियां थींजिन्हें बाद में हटा दिया गया था। ऐसे ही टेनिस प्लेयर मारिया शारापोवा के पैर में 12 उंगलियां हैं।