बंद हुआ Domino’s का नॉनवेज पिज्जा 

गुजरात। समाचार ऑनलाइन  
अगर आप नॉन वेजिटेरियन है और पिज्जा को पसंद करते है तो आपके लिए एक बुरी खबर है। क्योंकि गुजरात में डोमिनोज ने सिर्फ वेजिटेरियन पिज्जा आउटलेट चलाने का निर्णय लिया हैं। यह फैसला 2 अक्टूबर को कंपनी ने लिया है । राज्य में धीरे-धीरे नॉन वेज पिज्जा आउटलेट को वेज आउटलेट में बदलने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।  डोमिनोज ने खासकर उन लोगों के लिए अपनी सुविधा में बदलाव किए हैं जो लोग केवल वेजिटेरियन ही खाना पसंद करते हैं।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e4fd0e53-cbc7-11e8-8978-0b2556b68bc4′]
हर साल नवरात्र के लिए इससे पहले डोमिनोज वेज पिज्जा मेनू लेकरआता था। लेकिन अब डोमिनोज ने इस सिस्टम को गुजरात में पर्मानेंट लागू करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं गुजरात के कुछ शहरों में यह भी लागू भी कर दिया गया है। गुजरात के वडोदरा से जब एक नॉन-वेजिटेरियन पिज्जा का ऑर्डर दिया गया तो वहां से जवाब आया कि उन लोगों ने नॉन-वेजिटेरियान पिज्जा देना बंद कर दिया है।
[amazon_link asins=’B01LZJOFIG,B01NBNIJ7A’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f29bd74e-cbc7-11e8-b168-d97a2a8f1031′]
डोमिनोज का मानना है कि गुजरात एक ऐसी जगह है जहां वेजिटेरियन खाना लोग ज्यादा पसंद करते है। इसलिए उन्होंने वहां केवल वेज पिज्जा उपलब्ध करने का फैसला लिया है। हालांकि डोमिनोज के इस फैसले से गुजरात में कई लोगों को निराशा हुई है। इस पर कई लोगों ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताई है ।