डोंबिवली में तेजधार हथियार के वार कर महिला की हत्या, लिव इन पार्टनर पर संदेह

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – एक महिला के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर हत्या करने की घटना सामने आयी है। डोंबिवली मानपाडा स्थित किणी चाल में यह घटना घटी है। इस महिला का नाम जयश्री मोजहार है, जो 26 वर्षीय है। मृत महिला की लाश पुलिस को काफी खराब अवस्था में मिली थी। जिस कमरे में जयश्री रहती थी, वहीं से काफी बदबू आ रही थी। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी थी। दरवाजा बंद होने की वजह से पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल होना पड़ा था। उसके बाद जयश्री की लाश पुलिस को कमरे के अंदर मिली थी। महिला का लिव इन पार्टनर जीतेंद्र सकपाल (30) पर पुलिस को संदेह है। इस घटना के बाद से जीतेंद्र फरार है।
जयश्री यह पहले से विवाहित थी। इतना ही नहीं वह अपने पति से अलग होने के बाद दो सालों से जीतेंद्र से अलग रह रही थी। लिव इन में रहती थी, एक हफ्ते पहले ही जीतेंद्र ने जयश्री के साथ मारपीट की थी। उसके बाद जयश्री ने पुलिस में इस बात की शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने इस समय जीतेंद्र को चेतावनी देकर छोड़कर दिया था। जांच करनेवाले पुलिस ने यह जानकारी दी।
इस घटना के बाद जयश्री की मां ने पुलिस में शिकायत की, उसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। दो से तीन दिनों पहले आरोपी ने तेजधार हथियार से जयश्री के सिर पर प्रहार किया था। जिसकी वजह से उसकी मौत होने का अनुमान पुलिस ने व्यक्त किया है। इतना ही नहीं तो हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जीतेंद्र की खोज में जुट गई है। ऐसी जानकारी मानपाडा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक सुशील राऊत ने दी।