घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी की हत्या

पुणे : समाचार ऑनलाइन –पुणे में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी की हत्या कर खुद खुदकुशी करने की कोशिश की है। यह घटना पुणे कात्रज इलाके में आज 10.30 से 11.30 बजे के करीब घटी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके ए वारदात पर पहुंच गई है। इस घटना में आरती विनोद यादव नामक महिला की मौत हुई है। विनोद यादव की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार दोनों पति पत्नी का हमेशा झगड़ा हुआ करता था। आज भी पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, वाद विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने जहर पी लिया

दंपति का घर काफी देर से बंद था, पड़ोसी ने किसी काम से उनके घर का दरवाजा खटखटाया था। दरवाजा नहीं खोलने पर घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो दोनों घर पर जमीन में पड़े हुए थे। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को संपर्क किया।

दोनों में आखिरकार किस बात को लेकर झगड़ा हुआ। यह पता नहीं चल सका है। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए ससून हॉस्पिटल भेज दिया है