सियासी हंगामों के दौर में जस के तस रह जा रही नागरी समस्याएं

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन
बीते कुछ दिनों से पिंपरी चिंचवड़ मनपा की सर्व साधारण सभाओं में हंगामों का दौर से चल पड़ा है। जिन नागरी समस्याओं पर विवाद और हंगामे हो रहे हैं, वे समस्याएं सियासी घमासान के बीच जस के तस रह जा रहे हैं। इससे पहले की सभा में शहर की सड़कों और फुटपाथों पर बढ़ रहे अतिक्रमण पर घमासान चर्चा हुई, मगर बिना किसी ठोस नतीजे के यह चर्चा शांत हो गई। कल की सर्व साधारण सभा में आवारा पशुओं के बढ़ते उपद्रव के मुद्दे पर विपक्ष और सत्तादल के बीच भारी घमासान छिड़ा। इसी घमासान के बीच सभा स्थगित कर दी गई, और यह मसला भी अनिर्णीत रह गया।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8fcfeec8-bcc8-11e8-89c5-458f021d3646′]
आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों के बढ़ते उपद्रव को लेकर सर्व साधारण सभा में कुत्ते के पिल्ले लाकर आंदोलन किया गया। विपक्ष के आंदोलन पर सत्तादल का प्राणिप्रेम उमड़कर बाहर आया। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद, कहासुनी और हंगामे के बाद सभा स्थगित कर दी गई। इसके बाद इस पूरे मामले पर सियासत भी गरमाई। इन सबका मूल यानी आवारा पशुओं के बढ़ते उपद्रव का मसला जस का तस रह गया। जबकि जरूरी यह था कि इस मुद्दे पर प्रशासन से जवाब मांगते हुए सभी सदस्य मिलकर इस मसले को सुलझाने के लिए कोई ठोस फैसला किया जाय।
[amazon_link asins=’B01NAIRBT8,B01LWXUJH7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9e93886c-bcc8-11e8-9eae-3d0dcedfb14a’]
यहां खुद मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर ने संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में यह स्वीकार किया कि शहर में आवारा पशुओं का उपद्रव बढ़ गया है। ऐसा नहीं है कि प्रशासन इस मामले में कुछ नहीं कर रहा। आनेवाले दिनों में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए मुहिम तीव्र करने की घोषणा भी उन्होंने की। यहां महापौर राहुल जाधव ने भी इस मसले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य और पशु चिकित्सा विभाग की सँयुक्त बैठक आयोजित की है। सभा में सर्वदलीय नगरसेवकों ने डॉ अरुण दगड़े की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी वे नगरसेवकों के फोन नहीं उठाते। इस पर महापौर ने उन्हें संवाददाताओं के समक्ष बुलवाकर कड़ी फटकार लगाई।
निगड़ी यमुनानगर में आवारा कुत्तों का आतंक

मनपा की सर्व साधारण सभा में शुरू घमासान के बीच निगड़ी के यमुनानगर इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बने रहने की जानकारी सामने आई। गत तीन माह से यहां आवारा कुत्तों ने करीबन 10 लोगों को काटा है। बुधवार को भी डॉग बाईट का एक और मामला सामने आया है। यमुनानगर पुलिस चौकी के पीछे देवीदास लोखंडे नामक व्यक्ति कुत्तों के हमले में।घायल हुआ। मनपा अस्पतालों में रेबीज के टीके तक उपलब्ध नहीं है। इस बारे में मनपा की सारथी हेल्पलाइन पर शिकायत की गई मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह आरोप सामाजिक कार्यकर्ता विजय पाटिल और स्थानीय लोगों ने लगाया।