राजस्थानी दुल्हन के चक्कर में भाई और जीजा सहित दूल्हा हुआ लापता

आगरा : पुणे समाचार – शादी कर दुल्हन लेने राजस्थान के भारतपुर गया बाह के जरार गांव का युवक अपने भाई और जीजा के साथ चार दिनों से लापता है। इनके पास 25 हजार की नकदी और गहने भी है। वापस नहीं लौटने और मोबाइल भी स्विच ऑफ़ बताने से घरवाले अनहोनी की आशंका से भयभीत है। पुलिस को जानकारी देकर खोजबीन की गुहार लगाई है। जैतपुर के अमाही गांव के युवक महाराज सिंह पुत्र डंमर लाल का रिश्ता जैतपुर में किराये के मकान रहने वाले एक व्यक्ति ने भारतपुर में कराने का झांसा दिया था।  शादी के लिए महाराज सिंह, उसका भाई देवी प्रसाद और जीजा जरार निवासी दाताराम पुत्र गयादीन गुरुवार को उसी व्यक्ति के साथ भारतपुर के लिए नकले थे।
घरवालों के मुताबिक वो अपने साथ 25 हजार रूपये, दुल्हन के लिए सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, जंजीर, कान के बाले, नाक की पिन, चांदी के पायजेब आदि गहने ले गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह फोन पर बात हुई थी। जिसमे बताया था कि शुक्रवार की शाम तक दुल्हन को विदा कराकर घर पहुंच जाएंगे।
सभी के फोन स्विच ऑफ़
इधर, शुक्रवार देर शाम तक घर नहीं आने पर फोन किया गया, तो सभी के फोन स्विच ऑफ़ मिले। खोजबीन करने के बाद भी किसी का कोई सुराग नहीं लगा। दाताराम के पुत्र तपेंद्र ने बाह थाने में आकर पुलिस को घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। इंसपेक्टर बाह अजय किशोर ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
चिंता में बदली दुल्हन के आने की ख़ुशी 
जरार में दाताराम का परिवार दुल्हन की अगवानी की तैयारी में जूटा था।  दुल्हन तो आई नहीं, विदाई को गए परिजन भी लापता हो गए। दुल्हन के आने की खुशियों की जगह पर लापता परिजनों की कुशलता की चिंता घरवालों को सताने लगी। आलम ये है कि परेशान  परिजन के घर पर चूल्हा तक नहीं सुलगा है। सबके जेहन में अनहोनी की आशंका बानी हुई है।