देवी विसर्जन के दौरान एक की मौत 

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – दादर चौपाटी पर देवी विसर्जन के दौरान दो मंडल के कार्यकर्ताओं में अचानक झड़प हो गयी।  इस मारपीट में एक युवक की मौत हो गयी। मृतक का नाम जगदीश नंदू कदम है। यह घटना गुरुवार को घटी। इस मामल में शिवाजी पार्क पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज़ कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देवी विसर्जन के लिए मानखुर्द से आये जय अंबे मित्र मंडल और धारावी के जय भवानी महिला मंडल के विसर्जन के दौरान दादर चौपाटी पर दोनों मंडल के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया।  यह विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

जय भवानी महिला उत्सव मंडल के एक कार्यकर्ता जगदीश नंदू कदम के साथ अंबे मित्र मंडल के अविनाश अशोक नलावडे और स्टेलिन यशवंत पुजारी ने मारपीट की।  इस मारपीट में कदम घायल हो गए।  कदम को केईएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन आज सुबह कदम का इलाज के दौरान मौत हो गयी।  इस मामले में पुलिस ने अविनाश और स्टेलिन पर हत्या का अपराध दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया गया।