विवाहिता ने 3 बच्चों के साथ कुए में कूदकर दी जान

सांगली | समाचार ऑनलाइन – सांगली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक विवाहिता ने अपने तीन बच्चों के साथ कुए में कूदकर जान दे दी।  वह घटना सांगली के जत शहर में घटी।  घटना के बाद से पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय मृतक राधिका सुभाष कोली ने अपने तीन बच्चों के साथ देर रात जत शहर के यल्लम्मा देवी परिसर में स्थित कुए में कूदकर ख़ुदकुशी कर ली।  मृतक बच्चे का नाम हर्षल (4), प्रज्वल (3) और चिताका (2) है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पारिवारिक कारण से राधिका ने आत्महत्या की।

कुए में गहराई होने की वजह से मृतदेह निकलाने में परेशानी हो रही है।  घटना के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है। घटनास्थल में लोगों की भीड़ लगी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।