गणेश विसर्जन के दौरान ‘लायन क्लब ऑफ़ पुणे यशोधन’ ने दिया यह योगदान 

पुणे : समाचार ऑनलाइन
कल पूरा महाराष्ट्र बाप्पा के विसर्जन में मग्न था। हज़ारों के तादात में लोग बाप्पा को अलविदा कहने आये थे। जहां सभी जश्न मना रहे थे, तो वहीं  इस भीड़ को संभालने के लिए पुलिसकर्मी सुबह से देर रात तक भूखे प्यासे काम कर रहे होते है। पुलिसकर्मियों की यह मेहनत को देखते हुए ‘लायन क्लब ऑफ़ पुणे यशोधन’ ने उनके प्रति एक छोटा कदम उठाते हुए, उनके लिए नास्ते की जिम्मेदारी संभाली और उन्होंने पुलिसकर्मियों के नास्ते का प्रबंध किया।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’04a962a6-c001-11e8-a65b-77ebe40a5b2d’]
‘लायन क्लब ऑफ़ पुणे यशोधन’ ने भारतीय विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में करीब 125 पुलिसकर्मियों के लिए नास्ता और चिक्की का वितरण किया। यह कार्यक्रम 23 सितंबर की सुबह 9: 30 बजे से शरू किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान ‘लायन क्लब’ के लगभग 20 सदस्य मैजूद थे। इतना ही नहीं इको फ्रेंडली गणेशोत्सव को ध्यान में रखते हुए ‘लायन क्लब ऑफ़ पुणे यशोधन’ ने ‘निर्माल्य दान’ का आयोजन किया, जिसके तहत ‘लायन क्लब’ के लगभग 10 सदस्य दत्तवाड़ी घाट पर मौजूद थे, जो की सभी गणेश विसर्जन के दौरान मूर्ति से उतारे फूल, हार, प्रसाद और अन्य सजावट के सामान को जमा करके रख रहे थे, ताकि कोई पानी में यह सारे सामान नहीं फेंके। यह कार्यक्रम सुबह के 11 बजे से देर रात के 9 बजे तक चलाया गया।
[amazon_link asins=’B07FGZDMSC,B07D8RP4KY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’27646046-c001-11e8-80f8-09b4a224e07a’]

इस कार्यक्रम के दौरान लायन रमेश शाह, लायन आर. के. शाह, लायन गोपाल राठी, लायन क्लब यशोधन के अध्यक्ष गोविंद केला, उप अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, राजेंद्र केला,, सागर गिल्डा, रस्कार रविंद्र, केला जुगलकिशोर, बूब कमलकिशोर, गोयल शेराराम, भोंडवे भूपेंद्र उपस्थित थे। ‘लायन क्लब ऑफ़ पुणे यशोधन’ के अध्यक्ष गोविंद केला और उप अध्यक्ष महेंद्र शर्मा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।