शर्मनाक, 5 साल की बच्ची के साथ बलात्कार कर की हत्या

समाचार ऑनलाइन – मुंबई के माहिम में एक पांच साल की बच्ची की हत्या करने की चौंका देनेवाली घटना सामने आयी है। बच्ची के साथ बलात्कार कर यह हत्या करने की पुष्ठि मेडिकल रिपोर्ट में हुई है। पिछले पांच दिनों से बच्ची लापता थी। माहिम में लड़की की लाश आज मिली थी।

कुछ दिनों पहले यह लड़की मुंबई के माहिम इलाके से लापता हुई थी। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की थी। लेकिन उसको ढूंढने में असफल होने के बाद पुलिस को इत्तला किया था। पुलिस भी लड़की को ढूंढ नहीं पायी थी। अचानक से बच्ची की लाश मिलने से हडकंप मच गया था।

पोस्टमॉर्टम करने के बाद पता चला कि लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या की गई है। इस घटना में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने का संदेह मुंबई क्राइम ब्रांच को है। इस दरम्यान मुंबई पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है, सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हमारी जांच सही दिशा में की जा रही है। ऐसी जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।