शातिर चोरों से पुलिस ने 100 ग्राम सोने के गहने किए जब्त

समाचार ऑनलाइन – यु ट्यूब पर चोरी का वीडियो देखकर महिलाओं के गले से सोने के गहने चुराने के मामले में वाकड पुलिस ने शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग द्वारा 6 चोरी के अपराध उजागर हुए हैं, 100 ग्राम वजन के सोने के गहने सहित तीन लाख रुपए का माल जब्त किया है। मोहम्मद आरिफ उस्मान अली सहायक, आयुब रियासत अली, फहीम मतिन सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार उत्कर्ष चौक में तीन संदिग्ध के घूमते हुए की जानकारी वाकड पुलिस को मिली थी।
उसके बाद पुलिस आयुक्त आर के पद्मनाभन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मकरंद रानडे, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीधर जाधव के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश माने, पुलिस निरीक्षक सुनील पिंजण, पुलिस उप निरीक्षक हरीश माने, पुलिस कर्मचारी डी डी सणस, बापूसाहेब धुमाल, बिभीषण कन्हेरकर, नितीन ढोरजे, जावेद पठाण, सुरेश भोसले, रमेश गायकवाड, विक्रम जगदाले, दीपक भोसले, शाम बाबा, विजय गंभीरे, विक्रम कुदल, प्रमोद कदम, नितीन गेंगजे, मधुकर चव्हाण, विक्रांत चव्हाण, नूतन कोंडे की टीम ने तीनों संदिग्ध को हिरासत में लिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दो बाइक और 10 तोले सोने के गहने चोरी करने की बात बतायी। पैदल जानेवाली महिलाओं के गले से सोने के गहने छीनने का भी अपराध कबूल किया। जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 10 तोला सोने के गहने, दो बाइक ऐसा कुल मिलाकर तीन लाख रुपए का माल जब्त किया गया है।