आईटी कंपनियों पर भी बंद की मार, ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे कर्मचारी

पुणे | समाचार ऑनलाइन

मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा बुलाए गए महाराष्ट्र बंद का असर पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क पर भी दिख रहा है। एहतियात के तौर अधिकांश कर्मचारी छुट्टी पर हैं, लेकिन जिनका ऑफिस आना ज़रूरी थी वो सुबह जल्दी ही वहां पहुँच गए थे। गौरतलब है कि हिंजवड़ी में 120 के आसपास छोटी-बड़ी आईटी कंपनियां है। वहीं, बंद के मद्देनजर महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की बसें नहीं चल रही हैं, इसके अलावा निजी वाहन भी सड़कों पर बेहद कम नज़र आ रहे हैं।

[amazon_link asins=’B075MHBDN4,B07C5PQZL8′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1941b0ba-9ba3-11e8-8a2c-21af35f0f38f’]

हिंजवड़ी स्थित ज़्यादातर आईटी कंपनियां बंद हैं। जिसकी वजह से कर्मचारियों को वैकल्पिक रूप से वर्क फ्रॉम होम की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पुणे आईटी हब कहा जाता है, लिहाजा बंद के चलते इन कंपनियों के कामकाज पर बड़े पैमाने पर असर पड़ा है।