अब भी 16 राज्य, 64% आबादी पर भाजपा का कब्ज़ा 

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीशगढ़ में सरकार गंवाने के बाद भी भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। अभी केंद्र के साथ-साथ 16 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार है।

वोटों की रेस में नोटा ने मरी बाजी, सपा व आप को भी पछाड़ा 

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतगणना में सभी उम्मीदवारों को ख़ारिज करने (नोटा ) के विकल्प को भी वोटरों ने क्षेत्रीय दलों से ज्यादा तरजीह दी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, छत्तीशगढ़ में सर्वाधिक 2.1 प्रतिशत वोट नोटा के खाते में गये। वहीं, मिजोरम में 0.5 प्रतिशत वोट नोटा के खाते में गये हैं। चुनाव वाले राज्यों में नोटा का मत प्रतिशत आप और सपा सहित अन्य क्षेत्रीय दलों से अधिक दर्ज किया गया।

 
छत्तीशगढ़  : 2.1 %वोट नोटा को 
पार्टी वोट
आप 0.9%
सपा 0.2 %
राकांपा 0. 2 %
भाजपा 0. 3 %

मध्य प्रदेश : 1. 5 % वोट नोटा को 
पार्टी वोट
सपा 1. 0 %
आप 0. 7 %

तेलंगाना : 1. 1 % वोट नोटा को 

पार्टी वोट
माकपा 0. 4 %
भाकपा 0. 4 %
राकांपा 2 %

राजस्थान : 1. 3 % वोट नोटा को 
पार्टी वोट
माकपा 1. 3 %
सपा 0. 2 %

66 लाख ट्वीट, मोदी राहुल की ज्यादा चर्चा
एक अक्टूबर से 11 दिसंबर के बीच पांच राज्यों के विस चुनावों को लेकर 66 लाख से ज्यादा ट्वीट किये गये ।इसमें ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर पर्दे के पीछे तक की बातें की गयीं । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चा हुई।

 आइएएस नहीं बन पाये विधायक 
आइएएस की नौकरी छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए रायपुर के पूर्व कलेक्टर ओम प्रकाश चौधरी छत्तीशगढ़ की खरसिया सीट से हार चुके हैं। चौधरी को कांग्रेस उम्मीदवार उमेश पटेल ने मात दी। 2005 बैच के आइएएस चौधरी ने 25 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था।
 

बसपा, सपा और माकपा की स्तिथि

राजस्थान पार्टी सीटें 
बसपा 06
माकपा 02
मध्य प्रदेश पार्टी सीटें 
बसपा 02
सपा 01 
छत्तीशगढ़ पार्टी सीटें 
बसपा 02
जेसीसी 04