पुलिस चौकी के पास मिला विस्फोटक सदृश्य वस्तू, परिसर में सनसनी

पुणे समाचार ऑनलाइन – पुणे के अभिरुची पुलिस चौकी के पास विस्फोटक सदृश्य वस्तू पाए जाने से परिसर में सनसनी फैल गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंहगड रोड पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। घटनास्थल बॉम्ब स्कॉड टीम भी दाखिल हुई थी। टीम द्वारा जांच करने के बाद यह बम नहीं होने की बात बतायी गई। यह घटना आज दोपहर चार बजे के करीब घटी।
प्राप्त जानकारी अनुसार दलवीवाडी स्थित नांदेड फाटा के पास जानेवाले रोड पर आज (गुरुवार) दोपहर महानगरपालिका के कर्मचारी कचरा उठा रहे थे। कचरा उठाते समय कर्मचारियों को सदृश्य बम वस्तू मिली थी। इस बात की जानकारी अभिरुची पुलिस ने दी। इस दौरान इलाके में बम मिलने की खबर हवा की तरह फैल गई थी। जिससे इलाके में भय निर्माण हो गया था।
पुलिस ने बॉम्ब स्कॉड टीम को बुलाकर जांच की। जांच करने के बाद प्राप्त वस्तू बम नहीं होने की पुष्ठि की गई। प्राप्त वस्तू यह संरक्षण विभाग में इस्तेमाल किया गया हाथी बंदूक का विस्फोटक है, ऐसा बॉम्ब स्कॉड ने जानकारी दी। घटनास्थल का मुआयना सिंहगड रोड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक सरदार पाटिल, सहायक पुलिस निरीक्षक गिरिश सोनवणे ने की।