उप्र में उमसभरी गर्मी का दौर जारी

लखनऊ (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आसपास के इलाके में सुबह से बादलों की आवाजाही के कारण उमसभरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 24 घंटों के अंदर हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बादलों की आवाजाही बरकार रहेगी। तापमान और आद्र्रता अधिक होने के कारण अचानक गरज वाले बादल बन सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में चमक के साथ बारिश की आसार बन रहे है। जबकि पूर्वी उप्र के तराई वाले इलाके में हल्की फुहारें पड़ने की संभावना है।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 25 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री, मेरठ का 26 डिग्री और मुजफ्फरनगर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।