अमरावती | समाचार ऑनलाइन – अंबादेवी शक्कर कारखाने की चिमनी से कूदकर एक किसान ने आत्महत्या की है। यह घटना अमरावती के अंजनगांव सुर्जी में घटी है। सचिन अर्जुन भोंडे (34) नामक किसान ने आत्महत्या की। खेत की जमीन पर पड़ोसी किसान के साथ वाद विवाद की वजह से सचिन ने आत्महत्या की, ऐसा अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
इस दिवाली आपकी जेब काटने को तैयार हैं विमान कंपनियां
सचिन ने तड़के घर से बाइक लेकर निकला था। दोपहर गांव के पास अंबादेवी सहकारी शक्कर कारखाने के पास उसकी बाइक एक ग्रामवासी को दिखी थी। यह कारखाना बहुत सालों से बंद है। कुछ संदेह होने की वजह से ग्रामवासी ने इसकी जानकारी सचिन के घरवालों को दी। परिवारजन ने ग्रामवासियों की मदद से सचिन को ढूंढने की कोशिश की। कारखाने की चिमनी के पास सचिन की लाश मिली। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस मामले में पुलिस अधिक जानकारी दे रही है।