जहरीली दवा पीकर किसान की आत्महत्या

पुणे :  घर के आर्थिक हालातों से परेशान किसान ने घर में जहरील दवा पीकर आत्महत्या की। यह घटना बुधवार की सुबह सातारा स्थित शिवथर गांव में सामने आई।

पुलिस ने बताया कि सचिन मदन साबले (42) ने आत्महत्या की है। घटना को लेकर सातारा पुलिस थाने में अकस्मात मौत का मामला दर्ज किया गया है।

साबले परिवार के साथ शिवथर गांव में रहते थे। उनके बेटे शिक्षा के लिए बाहर गांव रहते हैं। सालबे अल्प भूधारक किसान थे। खेती से पर्याप्त आय नहीं मिलती थी इसलिए उन्होंने घर में ही छोटी सी किराना दूकान शुरू की थी। उन्होंने विविध बैंक से करीबन पांच लाख रूपए कर्ज लिया था। खेती और किराना दूकान से घर चलाना और कर्ज की किश्त भरना उन्हें संभव नहीं हो रहा था। इसलिए वह काफी परेशान थे। इसी के चलते मंगलवार की सुबह उन्होंने घर में जहरीली दवा पी। मंगलवार को उनकी पत्नी गांव गई हुई थीं। बुधवार की सुबह वह लौटीं तब जाकर यह घटना सामने आई। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।