“बाप आखिर बाप होता है और बेटा बेटा होता है”

विधानपरिषद चुनाव में भाजपा के विजेता सुरेश धस ने साधा धनजंय मुंडे पर निशाना

उस्मानाबाद।  समाचार ऑनलाइन

उस्मानाबाद-लातूर-बीड विधानपरिषद चुनाव में बाजी मारने के बाद भाजपा के विजेता सुरेश धस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता धनजंय मुंडे पर निशाना साधते हुए बाप आखिर बाप होता है और बेटा बेटा ही होता है, जैसी प्रतिक्रिया दी। यह जीत धनशक्ति के खिलाफ जनशक्ति की जीत है। स्मार्टवॉच, आईफोन बांटकर भी राष्ट्रवादी कांग्रेस को सफलता नहीं मिली। अब उसे अपना चुनाव चिन्ह घड़ी की बजाय स्मार्टवॉच, आईफोन, कैमरा रख लेना चाहिए।

इस चुनाव में धस ने राष्ट्रवादी के पुरस्कृत अशोक जगदाले को 76 वोटों से हराया। उन्हें 527 वोट मिले और जगदाले को 451 वोट मिले। पूरे 25 वोट अवैध साबित हुए। यह परिणाम राष्ट्रवादी के नेता धनंजय मुंडे के लिए जोरदार झटका औऱ महिला व ग्राम विकास मंत्री पंकजा मुंडे की बड़ी सफलता मानी जा रही है। अपनी जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेश धस ने उन्हें सभी से सहयोग मिलने और घड़ी वाले हाथों से भी मदद मिलने का दावा किया।

राष्ट्रवादी को उन्होंने यह सलाह भी दी कि, उसे अपने गरीब जनप्रतिनिधियों की बजाय ‘तोड़पानी’ करनेवालों पर नजर रखनी चाहिए। कांग्रेस ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, ऐसा राष्ट्रवादी के खेमे से कहा जा रहा है। इसपर धस ने कहा कि, अगर तुम्हारी दुल्हन मंडप से भाग जाए और दूसरी को किसी से बताये बिना ही ले आये तो किसी पर दोष मढ़ने से क्या लाभ? राष्ट्रवादी को कांग्रेस के बारे में ऐसा बोलने का कोई अधिकार ही नहीं है, यह भी उन्होंने कहा।