पुणे-बेंगलूरु हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना, 4 की दर्दनाक मौत दो घायल

मुंबई:

पुणे-बेंगलूरु हाइवे पर आज सुबह हाई स्पीड कंटेनर और बोलेरो जीप के बिच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दो मृतक कोल्हापुर के रहने वाले हैं। पुणे-बेंगलूरु हाइवे पर महात्मा गांधी अस्पताल फ्लायओवर के पास सुबह आठ बजे के आसपास यह दुर्घटना घटी।
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर माल लेकर पुणे से बेलगांव की ओर जा रही थी। निपाणी के महात्मा गांधी अस्पताल के पास आते ही कंटेनर का आगे का टायर फट गया। टायर फटने से चालक का नियंत्रण कंटनेर से छूट गया और कंटेनर डिवाईडर के पीछे रास्ते में चला गया। इस दौरान घटप्रभा में सब्जी लेकर बोलेरो जीप कोल्हापूर की ओर निकली थी। कंटेनर और जीप में जोरदार टक्कर हो गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक रमेशसह, बोलेरो में मौजूद शब्बीर सय्यद , राजमहमद बागवान और नदीम बागवान इन चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमे कंटेनर क्‍लिनर आनंद लमाणी व फय्युम बागवान शामिल हैं। फय्युमची की स्थिति चिंताजनक हैं। मंडल पुलिस निरीक्षक किशोर भरणी और उनके सहकर्मियों घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किये।