हिमाचल में क्रैश हुआ लड़ाकू विमान मिग-21, पायलट की मौत

नई दिल्ली। समाचार ऑनलाइन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक गांव में भारतीय वायुसेना का एक लड़ाकू विमान मिग-21 क्रैश हो गया। दुर्घटना के कारणों का अभी कुछ पता नहीं चला है। इस घटना में पायलट की मौत हो गई है।

यह दुर्घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजकर 21 मिनट पर हुई। इस घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा जिला प्रशासन का बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गया है। मिग-21 लड़ाकू विमान पंजाब के पठानकोट से अपने सामान्य रूटीन फ्लाइट पर था।