आख़िर बदला गया सलमान खान निर्मित “लवरात्रि” फिल्म का नाम 

मुंबई । समाचार ऑनलाइन

सोशल मिडिया पर धूम  मचानेवाले  लवरात्रि  का नाम बदल दिया गया हैं।  सलमान खान ने नाम बदलने की सुचना ट्वीटर के  जरिए जाहिर की  हैं। लवरात्रि  इस शीर्षक को लेकर विवाद होने की आशंका से यह फैसला लिया गया हैं। ‘लवरात्रि’ शीर्षक को लेकर कुछ लोगो  ने आपत्ति जताई  थी। नवरात्र का त्योहार अहम रोल अदा  करता हैं।  लवरात्रि  फिल्म  में  त्योहार के  दिन  मुख्य पात्र  की पहली मुलाकात होती हैं, इसी  समय  से  फिल्म के  मुख्य  कहानी की शुरुवात हुई  हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c5c55361-bc02-11e8-89b1-c79da8fe9a0d’]

मैडम तुसाद : भारत का पहला सुगंधित पुतला

प्राप्त जानकारी के अनुसार मई  महीने में  हिंदुत्ववादी  संगठन ने  इसको   लेकर चेतावनी जारी की थी  की ,  अगर फिल्म का नाम यही रहता है  तो इसकी स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे , इस फिल्म का शीर्षक हिन्दू  फेस्टिवल का नाम ख़राब कर  रहा हैं। गुजरात हाईकोर्ट में  एक संगठन  ने  शुक्रवार को   फ़िल्म की रिलीज़ बैन को लेकर याचिका दायर की हैं।

[amazon_link asins=’B076H51BL9,B07B6DM75J,B07B6GP5G3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dad29e98-bc03-11e8-869a-8950acfe95d6′]
ट्विटर पर  टॉप ट्रेंड

अभिनेता और फिल्म निर्माता सलमान खान ने उनके ऑफिशिअल ट्विटर अकाउंट से फिल्म में बदल किये गए नाम का पोस्टर शेयर  किया है। इस ट्वीट में लिखा गया है की “this is not spelling mistake” अब इस फिल्म का नाम  लवयात्री  किया गया है | इस फिल्म का  ट्रेलर लॉन्च   किया गया इस  वक्त  सलमान खान, सोहेल खान, आयुष शर्मा की  पत्नी अर्पिता खान मौजूद थे। सलमान खान के हाथो ‘लवयात्री’ का  ट्रेलर लॉन्च  किया गया। ‘लवयात्री’ का  ट्रेलर रिलीज होने के बाद लवयात्री  ट्विटर पर  टॉप ट्रेंड  में  आ गया।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ,B01DDP83FM,B07DB85QZ3′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’c7e928ce-bc03-11e8-863e-e141f4fe9a6f’]