पुणे के पाटिल स्टेट झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे की शिवाजी नगर इलाके में भीषण आग लगने  की घटना घटी। सिलेंडर विस्फोट की वजह से यह आग लगी। सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा से ज्यादा झोपड़पट्टी जलकर खाक हो चुकी है। यह आग तकरीबन 1:30 बजे के करीब लगी।

एक घर में सिलेंडर विस्फोट होने के बाद ही है दूसरे घरों में आग पूरी तरह से फैल गई। आग इतनी भीषण रूप से फैल रही थी कि पाटील स्टेट में भगदड़ जैसा माहौल देखा गया। अपने घरों को जलने से बचाने के लिए नागरिकों में भगदड़ मची हुई थी। अपनी आंखों के सामने अपना घर जलता हुआ देख नागरिकों को बिलखते हुए देखा गया। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 30 से ज्यादा गाड़ियां मौजूद थी।